प्रश्न – 4 जून, 2026 को श्रीलंका के युवा जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागे ने रोम डायमंड लीग, 2026 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में कितनी दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है?
(a) 92.97 मीटर (b) 92.62 मीटर
(c) 87.03 मीटर (d) 83.91 मीटर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 जून, 2026 को रोम डायमंड लीग, 2026 का आयोजन रोम के स्टैडियो ओलंपिको में किया गया।
- रोम डायमंड लीग, जिसे ‘गोल्डन गाला पिएत्रो मेनिया’ (Golden Gala Pietro Mennea) के नाम से जाना जाता है।
- पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में श्रीलंका के युवा जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।
- पथिरागे, नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और चेंग चाओ-त्सुन के बाद पुरुषों के भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले चौथे एशियाई खिलाड़ी बन गए।
- इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ, उन्होंने एशियाई ऑल-टाइम लिस्ट में नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़ दिया है, और वह एशिया के दूसरे सबसे बेहतरीन भाला फेंक खिलाड़ी बन गए हैं।
- भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का नेशनल रिकॉर्ड और बेस्ट थ्रो 90.23 मीटर है, जिसे उन्होंने मई 2025 में दोहा डायमंड लीग में हासिल किया था।
- पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) के नाम है।
- रोम डायमंड लीग, 2026 में पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 83.91 मीटर दूरी तक भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे।
- अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 83.89 मीटर दूरी तक भाला फेंककर तीसरे स्थान पर रहे।
- रोम डायमंड लीग, 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में अमेरिका के ओलंपिक चैंपियन नूह लाइल्स (Noah Lyles) ने 9.88 सेकंड का सीजन बेस्ट समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
- महिलाओं की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में सेंट लूसिया की जूलियन अल्फ्रेड ने स्वर्ण पदक जीता।
- महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में इथियोपिया की लिकिना अमेबाव ने स्वर्ण पदक जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.flotrack.org/articles/15967974-rome-diamond-league-2026-results-live-updates