प्रश्न -अप्रैल, 2026 में किस राज्य में रोंगाली बिहू उत्सव मनाया गया?
(a) सिक्किम (b) झारखंड
(c) असम (d) नगालैंड
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2026 में असम राज्य में रोंगाली बिहू उत्सव मनाया गया
- रोंगाली बिहू, जिसे बोहाग बिहू भी कहा जाता है, तीनों बिहू पर्वों में सबसे प्रमुख है।
- यह त्योहार असमिया नववर्ष की शुरुआत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
- संगीत, नृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को दर्शाता है।
- यह खुशी, नवजीवन और कृषि समृद्धि का प्रतीक है।
- ‘रोंगाली’ शब्द ‘रोंग’ से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है आनंद और उत्सव।
- यह पर्व बुवाई के मौसम के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए किसानों के लिए इसका विशेष महत्व है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…