प्रश्न – सितंबर, 2025 को बिहार के किस स्थान पर रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर का उद्घाटन हुआ?
(a) गया (b) राजगीर
(c) बोधगया (d) नालंदा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 सितंबर, 2025 को बिहार के राजगीर (नालंदा) में नवनिर्मित रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर का लोकार्पण पारम्परिक और बौद्ध रीति-रिवाज के साथ हुआ।
- इस मंदिर का उद्घाटन भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और दोनो देशों के प्रतिनिधियों द्वारा भूटानी परम्परा के अनुरूप किया गया।
- बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर बौद्ध इतिहास में अत्यधिक महत्व रखता है।
- राजगीर ऐतिहासिक रूप से बुद्ध के जीवन और प्रथम बौद्ध संगीति से जुड़ा हुआ है।
- 70 फीट ऊंचे रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर को 40 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 नवंबर, 2018 को इस रॉयल भूटान बौद्ध मंदिर का शिलान्यास किया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/royal-bhutan-buddhist-temple-inaugurated-in-rajgir-bihar