रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.8 मई ,2025 को अमेरिकी धर्मगुरु रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया
2.कैथोलिक चर्च के इतिहास में वे पोप बनने वाले वह दूसरे अमरीकी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोइ नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 मई, 2025 को अमेरिकी धर्मगुरु रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट (Robert Francis Prevost) को नया पोप चुना गया
  • कैथोलिक चर्च के इतिहास में वे पोप बनने वाले वह पहले अमरीकी हैं।
  • उन्हें पोप लियो चौदहवें के नाम से जाना जाएगा।
  • उन्होंने पोप फ्रांसिस का स्थान लिया है।
  • ऑगस्टिनियन ऑर्डर के सदस्य हैं और पेरू में सेवा दे चुके हैं।
  • उन्हें वर्ष 2023 में पोप फ्रांसिस ने बिशपों के डिकास्टरी का प्रीफेक्ट और लैटिन अमरीका के लिए पोंटिफिकल कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
  • उल्लेखनीय है की 133 कार्डिनल्स के सम्मेलन के बाद सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकलने वाले सफेद धुएं के संकेतक से नए पोप के चयन की सूचना मिलती है ।
  • नए पोप के चुनाव के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 89 वोटों की आवश्यकता होती है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/articles/c0ln80lzk7ko