रैंप महिला त्वरण कार्यक्रम का पहला समूह

प्रश्न – तेलंगाना सरकार की पहल “वी हब” द्वारा 25 सितंबर, 2025 को हैदराबाद में शुरू किए गए रैंप महिला त्वरण कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह कार्यक्रम विश्व बैंक द्वारा समर्थित है और इसे केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है।
(b) इस कार्यक्रम में तेलंगाना के 13 ज़िलों की 45 महिला-नेतृत्व वाली एमएसएमई इकाइयाँ शामिल की गई हैं।
(c) चयनित उद्यमों का चयन 300 उद्यमों में से किया गया है, जिन पर दो वर्षों तक बूट-कैंप आयोजित किए गए।
(d) यह कार्यक्रम मार्च 2026 तक चलेगा और चयनित उद्यमों को बाज़ार उपस्थिति व राजस्व बढ़ाने के लिए सहायता दी जाएगी।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 सितंबर, 2025 को तेलंगाना सरकार की पहल, “वी हब” ने महिला उद्यमियों के लिए हैदराबाद में रैंप (एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाना और तेज करना) महिला त्वरण कार्यक्रम का पहला समूह शुरू किया।
  • यह विश्व बैंक द्वारा सहायतित एक पहल है जिसे केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।
  • इस समूह में तेलंगाना के 13 ज़िलों के 45 महिला-नेतृत्व वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) शामिल हैं, जिनका चयन ज़िलों में दो वर्षों में आयोजित व्यापक आउटरीच बूट-कैंप के माध्यम से 300 उद्यमों में से किया गया है।
  • अगले दो वर्षों में, मार्च 2027 तक, चयनित उद्यमों को अपने व्यवसायों का विस्तार करने, अपनी बाज़ार उपस्थिति और राजस्व बढ़ाने के लिए व्यापक त्वरण सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस कार्यक्रम में क्षमतावर्धन (Capacity Building) प्रशिक्षण घटक; क्षेत्र-विशिष्ट मार्गदर्शन; वित्तीय संपर्क, बाजार पहुंच समर्थन, जैसे उत्पाद की स्थिति, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, साथ ही बी2बी और बी2सी कनेक्शन सहित कई हस्तक्षेप शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/telangana-launches-ramp-programme-to-boost-45-women-led-msmes-with-world-bank-support