प्रश्न – 27 अगस्त 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत रेलवे मंत्रालय की 4 परियोजनाओं से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) देसालपर – हाजीपीर – लूना तथा वायोर – लखपत नई रेल लाइन परियोजना की लंबाई 145 रूट किमी और 164 ट्रैक किमी होगी, जिस पर 2,526 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
(b) सिकंदराबाद (सनतनगर) – वाड़ी तृतीय व चतुर्थ लाइन परियोजना की लागत 5,012 करोड़ रुपये है और इसे 3 वर्षों में पूरा किया जाएगा।
(c) भागलपुर – जमालपुर तृतीय लाइन परियोजना (बिहार) 53 किमी लंबी है, जिसकी लागत 1,156 करोड़ रुपये है और इसे 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।
(d) फुर्केटिंग – न्यू तिनसुकिया डबलिंग (असम) परियोजना 194 किमी लंबी है, जिसकी लागत 3,634 करोड़ रुपये है और इसे 4 वर्षों में पूरा किया जाएगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अगस्त, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे मंत्रालय की 4 महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को मंज़ूरी प्रदान की है।
- इन परियोजनाओं पर कुल 12,328 करोड़ रुपये का व्यय होगा।
- कच्छ क्षेत्र के दूरस्थ और सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इलाक़ों को रेल नेटवर्क से जोड़ने हेतु देसालपर – हाजीपीर – लूना तथा वायोर – लखपत नई लाइन का निर्माण किया जाएगा।
- लगभग 145 रूट किमी और 164 ट्रैक किमी लंबी इस परियोजना पर 2,526 करोड़ रुपये की लागत आएगी और तीन वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस परियोजना के माध्यम से रन्न ऑफ कच्छ, धोलावीरा (हड़प्पा स्थल), कोटेश्वर मंदिर, नारायण सरोवर और लखपत किला रेल से जुड़ जाएंगे।
- 13 नये स्टेशन बनेंगे, 866 गाँवों और लगभग 16 लाख लोगों को सीधा लाभ होगा।
- इसके साथ ही नमक, सीमेंट, कोयला, क्लिंकर और बेंटोनाइट जैसे उद्योगों को भी सस्ती और तेज़ परिवहन सुविधा मिलेगी।
० तीन महत्त्वपूर्ण मार्गों पर लाइन क्षमता बढ़ाने के लिए मल्टी-ट्रैकिंग का कार्य किया जाएगा—
- सिकंदराबाद (सनतनगर) – वाड़ी तृतीय व चतुर्थ लाइन
. लंबाई : 173 किमी
. राज्य : कर्नाटक व तेलंगाना
. लागत : 5,012 करोड़ रुपये
. समयसीमा : पाँच वर्ष
. विशेषता : कर्नाटक के अभिलाषी जिला कलबुर्गी को लाभ। - भागलपुर – जमालपुर तृतीय लाइन (बिहार)
. लंबाई : 53 किमी
. लागत : 1,156 करोड़ रुपये
. समयसीमा : तीन वर्ष - फुर्केटिंग – न्यू तिनसुकिया डबलिंग (असम)
. लंबाई : 194 किमी
. लागत : 3,634 करोड़ रुपये
. समयसीमा : चार वर्ष
- इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क की कुल लंबाई में 565 किमी की वृद्धि होगी।
- लगभग 3,108 गाँव और 47.34 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
- परियोजनाओं से लगभग 251 लाख मानव-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा।
- 68 मिलियन टन प्रति वर्ष अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी।
- कोयला, सीमेंट, फ्लाई ऐश, स्टील, उर्वरक, कृषि उत्पाद और पेट्रोलियम पदार्थों का परिवहन सुगम होगा।
- पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार को नयी गति मिलेगी।
- परियोजनाओं से तेल आयात में 56 करोड़ लीटर की कमी होगी।
- लगभग 360 करोड़ किग्रा CO2 उत्सर्जन घटेगा, जो 14 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।
- ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण–अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…