रेबेलो डिसूजा

Rebelo de Sousa

प्रश्न-निम्नलिखित में से किन्होंने 24 जनवरी, 2016 को पुर्तगाल के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है?
(a) मार्शेलो रेबेलो डिसूजा
(b) अनिबल कवाको सिल्वा
(c) एन्टोनिओ सेम्पाइओ डा नोवोआ
(d) मारिसा मातिआज
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी, 2016 को हुए पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव में सोशल डोमोक्रेटिक पार्टी (PSD) के उम्मीदवार मार्शेलो रेबेलो डिसूजा ने जीत दर्ज की।
  • कुल डाले गए मतों का 52% मत रेबेलो डिसूजा को प्राप्त हुए।
  • इसके निकटतम प्रतिद्वद्वी एन्टोनिओ सेम्पाइओ डा नोवोआ को 22.89% मत प्राप्त हुए।
  • रेबेलो डिसूजा निवर्तमान राष्ट्रपति अनिबल कवाको सिल्वा की जगह लेंगे, जो पांच साल के अधिकतम दो कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में सेवा दे चुके हैं।
  • इस बार रिकार्ड 10 उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ा।
  • विधि विशेषज्ञ और पत्रकार, 67 वर्षीय रेबेलो डिसूजा मार्च 2016 में पुर्तगाल के 20वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://america.aljazeera.com/articles/2016/1/24/social-democrat-rebelo-de-sousa-wins-portugal-presidential-vote-outright.html
http://www.reuters.com/article/us-portugal-president-election-idUSKCN0V211E
https://en.wikipedia.org/wiki/Portuguese_presidential_election,_2016
http://www.bbc.co.uk/news/world-europe-35394532