रेफरेंस फ्यूल्स

प्रश्न – रेफरेंस फ्यूल्स के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 26 अक्टूबर‚ 2023 को इंडियन ऑयल की पारादीप और पानीपत रिफाइनरियों द्वारा उत्पादित रेफरेंस फ्यूल्स लॉन्च किया।
(ii) रेफरेंस फ्यूल्स गैसोलीन (पेट्रोल) और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
(iii) रेफरेंस गैसोलीन ईंधन का उत्पादन पारादीप रिफाइनरी में होगा।
(iv) रेफरेंस डीजल ईंधन का उत्पादन पानीपत रिफाइनरी में होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • रेफरेंस ईंधन की विनिर्देश आवश्यकताएं वाणिज्यिक गैसोलीन और डीजल की तुलना में अधिक सख्त है।
  • भारत में रेफरेंस फ्यूल की मांग मौजूदा समय में दूसरे देशों से आयात करके पूरी की जाती है।
  • भारत रेफरेंस फ्यूल का उत्पादन करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है।
  • रेफरेंस फ्यूल उच्च कोटि का ईंधन होता है‚ जो सामान्य या प्रीमियम पेट्रोल या डीजल से काफी बेहतर होता है।
  • गाड़ियों के इंजन के रिसर्च के लिए विश्वभर में वाहन निर्माता कंपनियां इसका उपयोग करती हैं।

लेखक- विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/business/indianoils-launch-reference-fuels-step-towards-energy-independence

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1971475