रूस के राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन के दो अन्‍य क्षेत्रों को स्वतंत्रता की मान्‍यता

प्रश्न – 30 सितंबर, 2022 को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन दो और क्षेत्रों को स्वतंत्रता की मान्‍यता प्रदान की। इस संबंध में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इन क्षेत्रों का नाम खेरसॉन और जापोरिजिया है।
2. इससे पूर्व फरवरी, 2022 में भी 3 यूक्रेनी क्षेत्रों को रूस द्वारा स्वतंत्रता की मान्‍यता प्रदान की गई थी।
उपर्युक्त कथनों मंें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2014 में क्रीमिया का रूसी संघ में विलय कर लिया गया।
  • दोनों देशों के मध्य 24 फरवरी, 2022 से युद्ध जारी है।

लेखक – अशोक कुमार तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/putin-recognises-independence-for-two-more-ukraine-regions/article65952653.ece