प्रश्न-हाल ही रूस्तम-2 का परीक्षण किस स्थल से किया गया है?
(a) चांदी
(b) श्री हरिकोटा
(c) चित्रदुर्ग
(d) वेल्लारी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 16 नवंबर, 2016 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO-Defence Research and Development Organization) द्वारा मानव रहित विमान तापस 201 (रूस्तम-2) का सफल परीक्षण किया गया।
- यह परीक्षण बंगलुरू से लगभग 250 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग के वैमानिकी परीक्षण स्थल (ATR-Aeronautical Test Range) से किया गया।
- ध्यात्व्य है कि यह स्थल मानवरहित यानों एवं मानवयुक्त विमानों के परीक्षण हेतु विकसित किया गया नया उड़ान परीक्षण स्थल है।
- उल्लेखनीय है कि इसका परीक्षण डीआरडीओ के युवा वैज्ञानिकों की एक अलग टीम ने किया और इस काम में सशस्त्र बलों के पायलटों ने सहयोग प्रदान किया।
- रूस्तम-2 एक मध्यम ऊंचाई पर लंबी अवधि तक उड़ान भरने में सक्षम एक मानवरहित यान है।
- इस विमान की डिजाइन और विकास डीआरडीओ की बंगलुरू गलुरू में स्थित प्रयोगशाला एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADE) और एचएएल (HAL) और बीईएल (BEL) ने संयुक्त रूप से किया गया है।
- यह विमान 24 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है।
- इस विमान को सशस्त्र बलों हेतु खुफिया, निगरानी और टोही मिशनों के लिए विकसित किया जा रहा है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.drdo.gov.in/drdo/English/dpi/press_release/rustamII_161116.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=153691
http://www.defensenews.com/articles/india-conducts-successful-flight-test-of-rustom-ii-drone