रूल ऑफ लॉ इंडेक्स, 2015

Rule of Law Index 2015

प्रश्न-हाल ही में अमेरिका स्थित संस्था ‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ द्वारा जारी ‘रूल ऑफ लॉ इंडेक्स, 2015’ में भारत कौन से स्थान पर है?
(a) 60वें
(b) 59वें
(c) 50वें
(d) 65वें
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 जून, 2015 को अमेरिका स्थित संस्था ‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ (World Justice Project) द्वारा ‘रूल ऑफ लॉ सूचकांक, 2015’ (Rule of Law Index, 2015) जारी किया गया।
  • इस सूचकांक में 102 देशों को शामिल किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि इस सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत उक्त देशों में‘रूल ऑफ लॉ’के स्तर को मापने हेतु नौ महत्वपूर्ण श्रेणियों का प्रयोग किया गया है-
  • सरकार की शक्तियों पर बाधाएं (Consfraints on Government Power)।
  • भ्रष्टाचार का अभाव (Absence of Curruption)।
  • खुला सरकार (Open Government)।
  • मूल अधिकार (Fundemental Rights)।
  • व्यवस्था और सुरक्षा (Order and Security)।
  • नियामक प्रवर्त्तन (Regulatary Enforcement)।
  • नागरिक न्याय (Civil Justice)।
  • आपराधिक न्याय (Criminal Justice)।
  • अनौपचारिक न्याय (Informal Justice)।
  • रूल ऑफ लॉ सूचकांक, 2015 के अनुसार, रूल ऑफ लॉ के मामले में शीर्ष देशों में क्रमशः (1) डेनमार्क (स्कोर-0.87), (2) नॉर्वे (स्कोर-0.87) तथा (3) स्वीडन (स्कोर-.85),(4) फिनलैंड (स्कोर-0.85), (5) नीदरलैंड (स्कोर-0.83) शामिल है।
  • इस सूचकांक के अनुसार, रूल ऑफ लॉ के मामले में निम्न देशों में क्रमशः (102) वेनेजुएला (स्कोर-0.32), (101) अफगानिस्तान (स्कोर-0.35), (100) जिम्बाब्वे (स्कोर-0.37), (99) कंम्बोडिया (स्कोर-0.37) तथा (98) पाकिस्तान (स्कोर 0.38) शामिल है।
  • ‘रूल ऑफ लॉ इंडेक्स, 2015’ के अनुसार, रूल ऑफ लॉ के मामले में भारत विश्व के 102 देशों में 59 वें (स्कोर-0.51) स्थान पर है।
  • इस सूचकांक के अनुसार, भारत के पड़ोसी देशों में नेपाल 48वें (स्कोर-0.53), श्रीलंका 58वें (स्कोर-0.51, चीन 71वें (स्कोर-0.48), म्यांमार- 92 वें (स्कोर-0.42), बांग्लादेश 93वें (स्कोर 0.42) स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में विकसित देशों में जर्मनी 8वें, सिंगापुर 9वें, ऑस्ट्रेलिया 10वें, ब्रिटेन 12 वें, जापान 13वें तथा अमेरिका 19वें स्थान पर है।
  • इस प्रकार इस नए वेब पोर्टल के शुभारंभ हो जाने से खोए हुए बच्चों को ढूढ़ने में विशेष मदद मिलेगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://worldjusticeproject.org/rule-law-around-world
http://worldjusticeproject.org/sites/default/files/roli_2015_0.pdf
http://worldjusticeproject.org/sites/default/files/2015_index_press_releases/global_pr_rule_of_law_index_2015.pdf