रिवाइव अवर ओशन पहल

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य ‘रिवाइव अवर ओशन’ (Revive Our Ocean initiative) पहल से संबंधित नहीं है?
(a) यह पहल 24 अप्रैल, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय गैर – सरकारी संगठन डायनेमिक प्लैनेट द्वारा शुरू की गई।
(b) इसका उद्देश्य महासागरीय जीवों के व्यावसायिक शिकार को बढ़ावा देना है।
(c) इसका नेतृत्व डायनेमिक प्लैनेट और नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी के प्रिस्टीन सीज कार्यक्रम द्वारा किया जा रहा है।
(d) यह पहल कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता ढाँचे के 30×30 लक्ष्य के अनुरूप है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 अप्रैल, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय गैर – सरकारी संगठन डायनेमिक प्लैनेट द्वारा ‘रिवाइव अवर ओशन’ (Revive Our Ocean initiative) पहल शुरू की गई।
  • इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के नेतृत्व में समुद्री संरक्षित क्षेत्र (MPAs) को बढ़ावा देना है।
  • इस पहल का नेतृत्व डायनेमिक प्लैनेट और नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी के प्रिस्टीन सीज कार्यक्रम द्वारा किया जा रहा है।
  • यह पहल कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता ढाँचे (Frame Work) के 30X30 लक्ष्य के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक 30% महासागरों को संरक्षित करना है।
  • यह पहल शुरूआत में सात देशों — यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल, ग्रीस, तुर्की, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मेक्सिको पर केंद्रित है।
  • इस पहल के तहत स्थानीय समुदायों को तटीय जल में “समुद्री संरक्षित क्षेत्र” स्थापित करने के उनके प्रयासों में सहायता की जाएगी।
  • इस पहल से लाभ – जैव विविधता का पुनरुत्थान, पर्यटन से आय, खाद्य सुरक्षा, और कार्बन संग्रहण।
  • धातव्य है कि वर्तमान में महासागरों का केवल 8% हिस्सा संरक्षित है, जबकि पूर्ण सुरक्षा वाले क्षेत्रों की हिस्सेदारी सिर्फ 3% है (Protected Planet Report 2024)।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/wildlife-biodiversity/new-initiative-launched-to-revive-oceans-through-community-led-protection

https://www.reuters.com/sustainability/climate-energy/revive-our-ocean-initiative-launched-protect-coastal-waters-2025-04-24