प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने पारबती (Parbati) कोलडैम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को अपनी कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को 900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर बेची है?
(a) 49 प्रतिशत
(b) 51 प्रतिशत
(c) 74 प्रतिशत
(d) 100 प्रतिशत
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 9 जनवरी‚ 2021 को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने जानकारी प्रदान की कि उसने पारबती कोलडैम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (पीकेटीसीएल) में अपने संपूर्ण 74 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री का सौदा पूरा कर लिया है।
- रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने पीकेटीसीएल में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को 900 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर बेची है।
- कंपनी इस राशि का उपयोग अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी।
- इस सौदे से रिलायंस इन्फ्रा ने आय से अपनी कुल देनदारियों में 6 प्रतिशत की कमी की है।
- रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के पास हिमाचल प्रदेश और पंजाब में स्थित पीकेटीसीएल में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
- पीकेटीसीएल रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) का संयुक्त उद्यम है।
- इस सौदे की घोषणा नवंबर‚ 2020 में हुई थी और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर तथा इंडिया ग्रिड ट्रस्ट ने इस विषय में बाध्यकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
- इंडिया ग्रिड भारत का पहला पॉवर सेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है‚ जो भारत में ‘AAA’ रेटेड पॉवर ट्रांसमिशन संपत्ति (असेट्स) का मालिक है।
- इस अधिग्रहण के साथ इंडिया ग्रिड के पास 12 ऑपरेटिंग पॉवर ट्रांसमिशन संपत्ति हो गयी है‚ इन संपत्ति का कुल एयूएम (AUM) 14,500 करोड़ रुपये से अधिक है।
- (AUM)- एसेट्स अंडर मैनेजमेंट उन निवेशों का कुल बाजार मूल्य है जो एक व्यक्ति या संस्था ग्राहकों की ओर से प्रबंधित करती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/companies/reliance-infrastructure-sells-74-stake-in-pktcl-worth-900-cr-to-indigrid-121010900498_1.html#:~:text=%C2%ABBack-,Reliance%20Infra%20sells%2074%25%20stake%20in%20PKTCL,Rs%20900%20cr%20to%20IndiGrid&text=Reliance%20Infrastructure%20Limited%20(RInfra)%20on,value%20of%20Rs%20900%20crore
https://www.thehindu.com/business/Industry/rinfra-sells-full-stake-in-pktcl-for-900-crore/article33538954.ece