प्रश्न – रासी वैन डेर डुसेन के संन्यास के बारे में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उन्होंने 2 अप्रैल, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
(b) उन्हें 2026-27 क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया गया था।
(c) केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने संन्यास का निर्णय लिया।
(d) उन्होंने तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 अप्रैल, 2026 को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन (Rassie van der Dussen) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।
- संन्यास लेने का निर्णय उन्होंने वर्ष 2026-27 क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर किए जाने के बाद लिया है।
- वैन डेर डुसेन ने 9 अक्टूबर, 2018 को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया।
- अपने करियर के दौरान, उन्होंने 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 71 वनडे और 18 टेस्ट मैच खेले।
- उन्होंने अंतिम टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16 अगस्त, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
- वनडे में उन्होंने 71 मैचों में 50.13 के औसत से 2657 रन बनाए, जिनमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
- टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 57 मैच खेले और 128.76 के स्ट्राइक रेट से 1406 रन बनाए।
- उन्होंने वर्ष 2019 में पदार्पण करने के बाद 18 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने छह अर्धशतकों के साथ 905 रन बनाए, उनका उच्चतम स्कोर 98 रन था।
- वे दक्षिण अफ्रीका के 2019 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप अभियान का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए।
- वैन डेर डुसेन ने अपना पहला वनडे शतक वर्ष 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था, और इसके बाद उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में दो और शतक लगाए, जिनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 133 रनों की शानदार पारी भी शामिल थी।
- उन्होंने वनडे में 50 से अधिक का औसत हासिल किया, जो एबी डी विलियर्स के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे उच्च औसत है।
- उन्होंने मई 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की और फिर जुलाई 2025 में जिम्बाब्वे में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान भी कप्तानी की।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/news/proteas-batter-brings-curtains-down-on-international-career