रासायनिक अस्त्र निषेध संगठन(OPCW)की 23वीं एशिया क्षेत्रीय बैठक-2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 1 से 3 जुलाई, 2025 तक रासायनिक अस्त्र निषेध संगठन (OPCW) की 23वीं एशिया क्षेत्रीय बैठक-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई
  2. रासायनिक अस्त्र कन्वेंशन (CWC) वर्ष1997 में लागू हुआ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 1 से 3 जुलाई, 2025 तक रासायनिक अस्त्र निषेध संगठन (OPCW) की 23वीं एशिया क्षेत्रीय बैठक-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • यह बैठक रासायनिक अस्त्र निषेध संगठन (OPCW) द्वारा भारत के राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता (NACWC)के सहयोग से आयोजित हुई
  • बैठक में ओपीसीडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारी, एशिया भर से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि और भारत के विदेश मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • यह क्षेत्रीय बैठक रासायनिक हथियार कन्वेंशन (CWC) के प्रभावी कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए ओपीसीडब्ल्यू के तहत चल रहे प्रयासों का हिस्सा है, जो 1997 में लागू हुआ था।
  • इस बैठक में एशिया क्षेत्र के 24 सदस्य देशों के 38 प्रतिनिधियों ने भाग लिया
  • जिनमें आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, चीन, कंबोडिया, इराक, भारत, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, किर्गिस्तान, कुवैत, लेबनान, मलेशिया, म्यांमार, मालदीव, फिलीपींस, ओमान, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम शामिल थे।
  • साथ ही, ओपीसीडब्ल्यू और एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं निरस्त्रीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय केन्द्र (यूएनआरसीपीडी) के अधिकारी भी उपस्थित थे ।
  • इस क्षेत्रीय बैठक के दौरान, प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए, राष्ट्रीय कार्यान्वयन चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और आगे के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।
  • सत्रों में विधायी ढांचे, रासायनिक सुरक्षा और संरक्षा, रासायनिक उद्योग सहित हितधारकों की भूमिका और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर चर्चा की गई।
  • ओपीसीडब्ल्‍यू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1540 और सीडब्ल्‍यूसी के बीच तालमेल के साथ-साथ भविष्य के मेंटरशिप पार्टनरशिप कार्यक्रमों पर चर्चा के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट प्रदान किए।
  • भारत इस समझौते का मूल हस्ताक्षरकर्ता है।
  • वर्ष2024 में, एनएसीडब्ल्‍यूसी ने अपनी कार्यान्वयन क्षमता को सुदृढ़ बनाने के लिए ओपीसीडब्ल्‍यू संरक्षण/साझेदारी कार्यक्रम के तहत केन्या नेशनल अथॉरिटी को सफलतापूर्वक संरक्षण प्रदान किया।
  • भारत का सबसे पुराना रासायनिक उद्योग संघ, भारतीय रासायनिक परिषद (आईसीसी) उद्योग जगत तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एनएसीडब्ल्‍यूसी के साथ घनिष्टतापूर्वक काम करता है।
  • आईसीसी ने भारत के लिए गौरव की बात कही है, क्योंकि उसे रासायनिक सुरक्षा को बढ़ावा देने, समझौते के अनुपालन और भारत में उद्योग-व्यापी सुरक्षा प्रथाओं को बढ़ाने में अपनी भूमिका के लिए सह-प्राप्तकर्ता के रूप में ओपीसीडब्ल्‍यू -द हेग पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
  • यह विश्व स्तर पर पहली बार है, जब किसी रासायनिक उद्योग निकाय को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जो रासायनिक अस्त्र कन्वेंशन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • रासायनिक अस्त्र निषेध संगठन (OPCW) के बारे में –
  • यह रासायनिक अस्त्र कन्वेंशन का कार्यान्वयन निकाय है,जो 29 अप्रैल 1997 को लागू हुआ।
  • इसके193 सदस्य देश रासायनिक अस्त्र को स्थायी रूप से और सत्यापन योग्य रूप से समाप्त करने के वैश्विक प्रयास की निगरानी करते हैं।
  • इसे रासायनिक अस्त्रों को खत्म करने में अपने व्यापक प्रयासों के लिए 2013 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2141822

https://www.besindia.com