राष्ट्र प्रेरणा स्थल

प्रश्न – 25 दिसंबर, 2025 को लखनऊ के बसंत कुंज में उद्घाटित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से 65 एकड़ क्षेत्र में किया गया है।
(b) इस स्थल को कमल की आकृति में विकसित किया गया है तथा इसमें 98,000 वर्ग फीट का कमल-आकार का संग्रहालय है।
(c) परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 60 फीट ऊँची संगमरमर की प्रतिमाएँ स्थापित हैं।
(d) संग्रहालय में डिजिटल डिस्प्ले, इंटरएक्टिव तकनीक और मल्टीमीडिया के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय यात्रा को दर्शाया गया है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 दिसंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बसंत कुंज योजना में निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया।
  • इसका उद्घाटन उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर किया।
  • राष्ट्र प्रेरणा स्थल एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर परिसर है, जिसे निस्वार्थ नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्रीय सेवा के आदर्शों को अमर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • यह लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से 65 एकड़ भूमि पर में निर्मित किया गया है।
  • राष्ट्र प्रेरणा स्थल को कमल की आकृति में विकसित किया गया है।
  • यहाँ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमाएँ स्थापित हैं, जो भारत के राजनीतिक और वैचारिक नेतृत्व के प्रतीक हैं।
  • इन प्रतिमाओं का निर्माण विश्वविख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस द्वारा किया गया है।
  • प्रतिमाओं को फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से आकर्षक रूप दिया गया है।
  • इस परिसर में 98,000 वर्ग फीट में फैला कमल-आकार का संग्रहालय बनाया गया है, जो डिजिटल डिस्प्ले, इंटरेक्टिव तकनीक और मल्टीमीडिया प्रदर्शनों के – माध्यम से भारत की राष्ट्रीय यात्रा और इन नेताओं के योगदान को प्रदर्शित करता है।
  • डिजिटल गैलरियों में भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सुशासन के युग तक की झलकें दी गई हैं।
  • संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी म्यूरल आर्ट के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की यात्रा को दर्शाया गया है।
  • संग्रहालय के कोर्टयार्ड में राष्ट्रीय भावना की प्रतीक भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है।
  • इसके अलावा राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
  • साथ ही यहां 3,000 की क्षमता वाला एम्फीथिएटर और लगभग 2 लाख लोगों की क्षमता वाला विशाल रैली स्थल भी बनाया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.oneindia.com/india/national-inspiration-site-will-keep-atal-bihari-vajpayees-memories-alive-cm-yogi-011-7950404.html