राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह

प्रश्न – हाल ही में राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह कब मनाया गया ?
(a) 10-16 दिसंबर (b) 8-14 दिसंबर
(c) 9-16 दिसंबर (d) 11-18 दिसंबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8-14 दिसंबर,2025 के मध्य राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया गया
  • यह भारतीय शिल्पकारों के असाधारण हुनर, मेहनत और रचनात्मकता का जश्न मनाने का एक मंच है।
  • इसका उद्देश्य लोगों के बीच भारत की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और संस्कृति के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • इस दौरान आयोजित प्रदर्शनियां, हाट और कार्यक्रम कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने और नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
  • यह सदियों पुरानी कलाओं और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी भारत में लाखों लोगों की आजीविका का स्रोत है।
  • इस सप्ताह के दौरान, वस्त्र मंत्रालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें से एक प्रमुख आयोजन राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार समारोह है।
  • इस क्षेत्र में कार्यरत कार्यबल में लगभग 68 प्रतिशत महिलाओं की हिस्‍सेदारी है और इस क्षेत्र के विकास से महिला सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।
  • उल्लेखनीय है की हस्तशिल्प न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं, बल्कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं।
  • यह क्षेत्र देश में लगभग 32 लाख से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2199285&reg=3&lang=2