राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड

प्रश्न – 4 अक्टूबर‚ 2023 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया। भारत से हल्दी का निर्यात कब तक बढ़कर 1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है?
(a) वर्ष 2025
(b) वर्ष 2026
(c) वर्ष 2028
(d) वर्ष 2030
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक‚ उपभोक्ता और निर्यातक है।
  • भारत में हल्दी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र‚ तेलंगाना‚ कर्नाटक और तमिलनाडु हैं।
  • वर्ष 2022-23 में 11.61 लाख टन (वैश्विक हल्दी उत्पादन का 75 प्रतिशत से अधिक) के उत्पादन के साथ देश में 3.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी की खेती की गई है।
  • भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में उगाई जाती हैं।
  • हल्दी के वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है।
  • भारतीय हल्दी के लिए प्रमुख निर्यात बाजार बांग्लादेश‚ संयुक्त अरब अमीरात‚ अमेरिका और मलेशिया हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1964083