राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र की शुरूआत

प्रश्न- निम्न में से भारत में किस स्थान पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यालय स्थित है?
(a) लखनऊ
(b) इलाहाबाद
(c) कानपुर
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च 2015, को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के भारत स्थित कार्यालय ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (National Health Systems Resource Centre) की डब्ल्यूएचओ के सहयोगी केंद्र के रूप में शुरूआत हुयी।
  • यह केंद्र विश्व स्वास्थ्य संगठन के केंद्र के रूप में चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी नीति के लिये प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से आरंभ यह पहला केंद्र है।
  • इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव श्री बी पी शर्मा तथा भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. नाटा मेनाब्दे (Dr. Nata Menabde) द्वारा किया गया।
  • भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त रूप से हर छः महीने में स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी आकलन अध्येतावृत्ति का आयोजन करते है।
  • इस तरह के पिछले 5 कार्यक्रमों के दौरान देशभर के वैज्ञानिक संस्थाओं के 300 से अधिक पेशेवरों को प्राशिक्षित किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nhsrcindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=399:commencement-of-national-health-systems-resource-centre&catid=29:news&Itemid=728
http://www.searo.who.int/india/mediacentre/events/2015/NHSRC_WHOCC/en/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=117558