राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी

प्रश्न-हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर कितने रुपये प्रतिदिन कर दी है?
(a) 150 रुपये प्रतिदिन
(b) 160 रुपये प्रतिदिन
(c) 170 रुपये प्रतिदिन
(d) 180 रुपये प्रतिदिन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 जुलाई, 2015 को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी (NFLMW) 137 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रतिदिन कर दी।
  • यह 1 जुलाई, 2015 से प्रभावी हुई मानी जाएगी।
  • उल्लेखनीय है कि पूरे देश में समान वेतन ढांचा बनाने और न्यूनतम वेतन में विषमता दूर करने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बढ़ोत्तरी के आधार पर समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की जाती रही है।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 1 जुलाई, 2013 से प्रभावी करके राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी 11 रुपये से बढ़ाकर 137 रुपये प्रतिदिन संशोधित की गई थी।
  • गौरतलब है कि अप्रैल, 2012 से मार्च, 2013 तक की तुलना में अप्रैल, 2014 से मार्च, 2015 के दौरान औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 215.17 से बढ़कर 250.83 हो गया।
  • इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को संशोधित करके 1 जुलाई, 2015 से 137 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रतिदिन किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=38697
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=123038
http://timesofindia.indiatimes.com/city/pune/National-floor-level-minimum-wage-enhanced-From-Rs-137-To-Rs-160-per-day/articleshow/47974965.cms
http://money.bhaskar.com/news/MON-UPD-national-floor-level-minimum-wage-enhanced-from-rs-5045166-NOR.html