राष्ट्रीय सुशासन दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 25 दिसंबर, 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ मनाया गया
  2. केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 25 दिसंबर, 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ (National Good Governace Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।
  • केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • इस अवसर पर विभिन्न नेताओं ने अटल जी की समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • यह समाधि स्थल नई दिल्ली में उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां पर अटल जी का अंतिम संस्कार किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2208352&reg=3&lang=2