प्रश्न – राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 1 जुलाई‚ 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया।
(ii) इसका शुभारंभ उन्होंने शहडोल‚ मध्य प्रदेश में किया।
(iii) इस मिशन का लक्ष्य वर्ष 2047 तक लाल रुधिर कोशिका रक्तहीनता रोग के आनुवंशिक प्रसार को खत्म करना है।
(iv) अन्य लक्ष्य 3 वर्षों की अवधि (वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26) में 40 वर्ष से कम आयु के लगभग 8 करोड़ लोगों की जांच करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं।
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्त मिशन की घोषणा केंद्रीय बजट‚ 2023 में की गई थी।
- प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेट्स कार्ड सौंपे।
- प्रधानमंत्री ने सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन के दिशा-निर्देश भी जारी किया।
- इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के लाभार्थियों को लगभग 3.57 करोड़ डिजिटल कार्डों के वितरण कार्ड का भी शुभारंभ किया‚ जिसमें मध्य प्रदेश में लाभार्थियों को 1 करोड़ कार्ड वितरित किए।

लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…