प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 13 से 31 अक्टूबर,2026 तक विजयवाड़ा,आन्ध्रप्रदेश के पुन्नमी घाट पर आयोजित किया जा रहा है
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस मेले का उद्घाटन किया .
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 – 31 अक्टूबर, 2026 के मध्य विजयवाड़ा, स्थित के पुन्नमी घाट पर आयोजित किया जा रहा है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में इस मेले का आयोजन कर रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस मेले का उद्घाटन किया .
- इसमें देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी 1,500 से अधिक महिला उद्यमी भाग ले रही है।
- राष्ट्रीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और विपणन के अवसर उपलब्ध कराना है।
- यह आयोजन दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के उद्देश्यों के अनुरूप है।
यह प्रधानमंत्री के वर्ष 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को भी बढ़ावा देगा। - मेले में सरस आजीविका गैलरी के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
- इसके साथ ही ई-सरस (eSARAS) डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…