प्रश्न-हाल ही में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2017 का आयोजन कहां किया गया?
(a) वाराणसी
(b) जयपुर
(c) नई दिल्ली
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 7-9 अक्टूबर, 2017 के मध्य राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2017 का आयोजन अहमदाबाद (प्रथम भारतीय विश्व धरोहर नगर), गुजरात में किया गया।
- अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर स्थित इवेंट सेंटर, ए ब्लाक में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का यह 6वां संस्करण था।
- इसका उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने किया।
- इस महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
- एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को चरितार्थ करते हुए इस महोत्सव में देश की विविध संस्कृतियों एवं पहलुओं को प्रदर्शित किया गया।
- इस बहुसांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार, नाट्य कर्मी, चित्रकार, अभिनेता एवं अन्य विद्वैतजनों ने भाग लिया।
- राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की संकल्पना संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी और प्रथम राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव नवंबर, 2015 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।
- 17-24 दिसंबर, 2016 के मध्य राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016 का आयोजन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उ.प्र.) में किया गया था।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171457
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171488
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67528