राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2016

प्रश्न-17-24 दिसंबर, 2016 के दौरान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016 का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) वाराणसी
(c) आगरा
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 से 24 दिसंबर, 2016 के दौरान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2016 का आयोजन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उ.प्र.) में किया गया।
  • इस आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
  • इस महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा. ने बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में किया।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को चरितार्थ करते हुए इस महोत्सव में देश के सातों सांस्कृतिक जोनों ने अपने-अपने क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया।
  • इस बहुसांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार, नाट्यकर्मी, चित्रकार, अभिनेता व अन्य विद्वतजनों ने भाग लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=56645
http://www.patrika.com/news/varanasi/all-india-cultural-festival-at-bhu-1456090/