प्रश्न – 10 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की 9वीं बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) मुंबई (b) इंदौर
(c) नई दिल्ली (d) लखनऊ
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की 9वीं बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने इसकी अध्यक्षता की
- इस अवसर उन्होंने जन विश्वास संशोधन का स्वागत किया और व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किये गये कई महत्वपूर्ण सुधारों और पहलों पर प्रकाश डाला:
- जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2026: जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2026 में 79 केंद्रीय कानूनों के 784 प्रावधानों में संशोधन किया गया है, जिसमें 717 प्रावधानों को अपराध से मुक्त करना शामिल है, ताकि अनुपालन का बोझ कम हो और व्यवसाय करने की आसानी को बढ़ावा मिले।
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई): खाद्य व्यवसायों के लिए लाइसेंस और पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे विशेष रूप से छोटे व्यापारियों के लिए अनुपालन आसान हो गया है।
- राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति, 2025: ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफ़ॉर्म शुल्क (शिपिंग शुल्क को छोड़कर) की 75% वापसी के जरिये समर्थन दिया जा रहा है, जो एक वर्ष के लिए ₹50,000 तक है।
- राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के बारे में –
- इसकी स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी।
- इस बोर्ड का गठन उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) द्वारा व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याणकारी उपायों, सामाजिक सुरक्षा (बीमा, पेंशन) और उनके लिए नीतिगत सुझाव देने के उद्देश्य से किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2250950®=3&lang=2