प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) द्वारा 18 सितंबर, 2025 को घोषित “क्रिएटिंग ए बेटर फाइनेंशियल रिपोर्टिंग वर्ल्ड” आउटरीच श्रृंखला के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य ऑडिट गुणवत्ता को बेहतर बनाना और जिम्मेदार ऑडिट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।
(b) इसका उद्घाटन 26 सितंबर, 2025 को हैदराबाद में NFRA के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने किया ।
(c) श्रृंखला के अंतर्गत पहला कार्यक्रम 6 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
(d) इस पहल में ऑडिटर्स, पेशेवर निकायों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् और विशेषज्ञ शामिल होंगे तथा तकनीकी सत्र भी होंगे।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 सितंबर, 2025 को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने देशभर में ऑडिट पेशेवरों के साथ अपने संवाद और सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक आउटरीच कार्यक्रम श्रृंखला की घोषणा की।
- इस पहल का मुख्य लक्ष्य ऑडिट गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना तथा सभी प्रकार की ऑडिट फर्मों में सतत एवं जिम्मेदार ऑडिट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।
- “क्रिएटिंग ए बेटर फाइनेंशियल रिपोर्टिंग वर्ल्ड” शीर्षक से आरंभ की गई इस श्रृंखला के अंतर्गत देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- इसका उद्घाटन 26 सितंबर, 2025 को हैदराबाद में एनएफआरए के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने किया।
- इसके पश्चात 6 अक्टूबर को इंदौर में तथा वर्ष के शेष समय में अन्य शहरों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- इन आयोजनों में ऑडिटर्स, पेशेवर निकायों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ एक साथ मिलकर वित्तीय रिपोर्टिंग के विभिन्न व्यावहारिक और गुणात्मक पहलुओं पर विमर्श करेंगे।
- यह श्रृंखला एनएफआरए की पूर्ववर्ती पहलों की निरंतरता है, जिनमें वर्ष 2024 में बॉम्बे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी और कर्नाटक स्टेट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के साथ किए गए कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे।
- इस बार एनएफआरए का उद्देश्य और अधिक व्यापक स्तर पर हितधारकों से संवाद स्थापित करना, उनकी अपेक्षाओं को समझना तथा ऑडिट क्षेत्र में सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
- विशेष रूप से, सार्वजनिक हित संस्थाओं (Public Interest Entities) के ऑडिट को बेहतर और विश्वसनीय बनाने पर जोर दिया जाएगा।
- इन आयोजनों के समानांतर एनएफआरए ने अपनी पहली “ऑडिट फर्म सर्वेक्षण 2025” भी आरंभ की है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…