प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 27 फ़रवरी, 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
- इस वर्ष का मुख्य विषय “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना।” है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 फरवरी‚ 2026 को देशभर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया गया।
- वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है – “विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को उत्प्रेरित करती हुई”(Women in Science: Cataly-sing Viksit Bharat)।
- उद्देश्य-विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करना।
- ज्ञातव्य है कि 28 फरवरी‚ 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी।
- इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- NCSTC के अनुरोध पर भारत सरकार ने वर्ष 1986 में प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2233521®=3&lang=2