प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1. 27 फ़रवरी, 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
2. इस वर्ष का मुख्य विषय “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना।” है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 फरवरी‚ 2025 को देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है – “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना।” ।
- उद्देश्य-विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करना।
- ज्ञातव्य है कि 28 फरवरी‚ 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी।
- इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
- इसी उपलक्ष्य में भारत में वर्ष 1986 से प्रति वर्ष 28 फरवरी को इस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/feb/doc2025227509501.pdf