राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

National Science Day 2017

प्रश्न-28 फरवरी, 2017 को देशभर में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाया गया। इस वर्ष दिवस का मुख्य विषय क्या था?
(a) राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(b) विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(c) मेक इन इंडियाः विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचालित नवाचार
(d) डिजिटल इंडिया के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 फरवरी, 2017 को संपूर्ण देश में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ (Science and Technology For Specially Abled Persons) था।
  • ज्ञातव्य है कि 28 फरवरी, 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की घोषणा की थी।
  • इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • इसी उपलक्ष्य में भारत में वर्ष 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करना है।

संबंधित लिंक
http://www.nitdgp.ac.in/all_pdf17/national%20science%20day.pdf
http://www.financialexpress.com/lifestyle/science/national-science-day-2017-speech-28-feb-india-in-hindi-know-everything-about-the-science-day-why-we-celebrate-images-quotes-and-many-more/569639/