राष्ट्रीय वाटरशेड सम्मेलन-2025

प्रश्न – 10-11 नवंबर, 2025 तक राष्ट्रीय वाटरशेड सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) इंदौर
(c) मुंबई (d) गुंटूर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10-11 नवंबर, 2025 तक राष्ट्रीय वाटरशेड सम्मेलन (National Watershed Conference) का आयोजन गुंटूर, आंध्र प्रदेश में किया गया
  • इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है –
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (WDC-PMKSY 2.0) परियोजनाओं के वाटरशेड विकास घटक के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना,
  • विभिन्न हितधारकों के साथ 2026 से लागू की जाने वाली भावी वाटरशेड विकास योजना के दृष्टिकोण पर चिंतन करना,
  • जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए “वाटरशेड महोत्सव” का शुभारंभ करना
  • पूर्व वाटरशेड परियोजनाओं के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए “मिशन वाटरशेड पुनरुद्धार” का शुभारंभ करना ।
  • वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत डब्ल्यूडीसी – पीएमकेएसवाई 1.0 योजना के अंतर्गत निर्मित मृदा एवं जल संरक्षण संरचनाओं के रखरखाव, मरम्मत को नई दिशा और गति देने के लिए मिशन वाटरशेड पुनरुद्धार भी शुरू किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thepublicworld.com/archives/112789?utm