राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों का सम्मेलन-2026

प्रश्न – 8-9 जनवरी, 2026 के मध्य राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों का सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) अहमदाबाद (d) गुवाहाटी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8-9 जनवरी, 2026 के मध्य राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों का सम्मेलन (National Textiles Ministers’ Conference) -2026 गुवाहाटी, असम में आयोजित किया गया
  • इस सम्मेलन की थीम “भारत का वस्त्र उद्योग: विकास, विरासत और नवोन्मेषण का संगम” था।
  • इसे वस्त्र मंत्रालय असम सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य केंद्रीय और राज्य वस्त्र मंत्रियों, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ लाकर भारत को वैश्विक वस्त्र विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की समन्वित राष्ट्रीय कार्यनीति पर विचार-विमर्श करना है।
  • यह विचार-विमर्श वर्ष 2030 तक 350 अरब डॉलर के वस्त्र उद्योग को विकसित करने और 100 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात का लक्ष्य अर्जित करने के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2212578&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%AA%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B