राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन के तहत पहली राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कार्यशाला

प्रश्न – 9 जून, 2025 को राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन (NOHM) के अंतर्गत पहली राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सहभागिता कार्यशाला का आयोजन किसके नेतृत्व में किया गया?
(a) 5 जून 2025, नीति आयोग
(b) 7 जून 2025, स्वास्थ्य मंत्रालय
(c) 9 जून 2025, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार
(d) 8 जून 2025, पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 जून, 2025 को प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) प्रोफेसर अजय सूद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वन हेल्थ मिशन (NOHM) के अंतर्गत पहली राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सहभागिता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
  • इस कार्यशाला का उद्देश्य देश में मानव, पशु एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के समन्वित दृष्टिकोण को मजबूत करना था।
  • कार्यशाला में राज्य सरकारों के अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि और अन्य साझेदार संस्थानों ने भाग लिया।
  • इस अवसर पर युवा सहभागिता कार्यक्रम और एक वन हेल्थ डैशबोर्ड का शुभारंभ भी किया गया।
  • यह डैशबोर्ड (https://www.psa.gov.in/oneHealthDashboard) राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों एवं बहुपक्षीय संस्थाओं की वन हेल्थ पहलों का एक समग्र भंडार होगा।
  • गुजरात एवं केरल राज्यों ने अपने-अपने वन हेल्थ मॉडल का प्रस्तुतिकरण किया।
  • एनसीडीसी, आईसीएमआर, पशुपालन व डेयरी विभाग ने निगरानी और सहयोग कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
  • इस अवसर पर पोस्टर सत्र का आयोजन भी हुआ, जिसमें राज्यों, ज्ञान भागीदारों व बहुपक्षीय संगठनों ने अपने वन हेल्थ प्रयासों को प्रदर्शित किया।
  • कार्यशाला में 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, शैक्षणिक संस्थानों और साझेदार एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी रही।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.devdiscourse.com/article/law-order/3452824-indias-firstnohm-workshop-charts-unified-path-for-one-health-integration