प्रश्न-अप्रैल, 2022 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वनमाली कथा सम्मान के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष किसे पहला वनमाली प्रवासी भारतीय कथा सम्मान प्रदान किया गया ?
(a) देवेंद्र मेवाड़ी
(b) दिव्या माथुर
(c) चंदन पांडे
(d) गीतांजलि श्री
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 15-17 अप्रैल, 2022 के मध्य भोपाल (म.प्र.) में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय वनमाली कथा सम्मान के विजेताओं को सम्मानित किया गया था।
- इस वर्ष यह पुरस्कार एनआरआई साहित्य और विज्ञान लेखन सहित 8 श्रेणियों में दिया गया।
- विभिन्न श्रेणियों में प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- प्रथम वनमाली कथा शीर्ष सम्मान-प्रो धनंजय वर्मा (पुरस्कार राशि-1 लाख रुपये)
- वनमाली राष्ट्रीय कथा सम्मान-गीतांजलि श्री (दिल्ली) (पुरस्कार राशि- 1 लाख रुपये)
- वनमाली कथा मध्य प्रदेश सम्मान-प्रसिद्ध लेखक हरि भटनागर (पुरस्कार राशि-51 हजारा रुपये)।
- वनमाली कथा आलोचना सम्मान-दिल्ली के वैभव सिंह (पुरस्कार राशि-51 हजार रुपये)।
- वनमाली साहित्य पात्रिका सम्मान-दिल्ली से प्रकाशित मासिक पत्रिका कथा देश को (पुरस्कार राशि-51 हजार रुपये)।
- पहला वनमाली प्रवासी भारतीय कथा सम्मान-लंदन की दिव्या माथुर (पुरस्कार राशि-51 हजार रुपये)
- पहला वनमाली विज्ञान कथा सम्मान-दिल्ली के विज्ञान लेखक देवेंद्र मेवाड़ी (पुरस्कार राशि-15 हजार रुपये)
- उल्लेखनीय है कि इस साहित्य पुरस्कार की स्थापना वनमाली सृजन पीठ तथा रबींद्रनाथ ठाकुर विश्वविद्यालय (RNTU) द्वारा एक प्रशंसित िंहदी लेखक स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद चौबे ‘वनमाली’ की स्मृति में की गई है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक-
https://www.theweek.in/wire-updates/national/2022/04/14/bes14-mp-vanmali-awards.html