प्रश्न-भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 2 जनवरी
(b) 8 जनवरी
(c) 12 जनवरी
(d) 27 जनवरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 12 जनवरी, 2015 को संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
- यह दिवस समाज सुधारक, दार्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 12 जनवरी, 2015 को स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती मनायी गयी।
- केंद्र सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा वर्ष 1984 में की गई जिसके पश्चात वर्ष 1985 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में संपूर्ण भारत में मनाया जाने लगा।
- स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
- इनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था।
- वर्ष 1893 में उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
- इन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी कार्यरत है।
- स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम श्री रामकृष्ण परमहंस था।
- 4 जुलाई, 1902 को स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://en.wikipedia.org/wiki/National_Youth_Day_(India)
http://www.indiacelebrating.com/events/national-youth-day/