राष्ट्रीय महिला नीति, 2016 का मसौदा जारी

Draft National Policy for Women 2016

प्रश्न-हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने परामर्श के लिए राष्ट्रीय महिला नीति, 2016 का मसौदा जारी किया। यह स्थान लेगा-
(a) राष्ट्रीय महिला नीति, 2003
(b)राष्ट्रीय महिला नीति, 2001
(c) राष्ट्रीय महिला नीति, 2005
(d)राष्ट्रीय महिला नीति, 1991
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई, 2016 को महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने परामर्श के लिए राष्ट्रीय महिला नीति, 2016 का मसौदा जारी किया।
  • यह राष्ट्रीय महिला नीति, 2001 का स्थान लेगा।
  • इस नीति का लक्ष्य है कि महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण हो और उनके लिए सामाजिक-आर्थिक वातावरण तैयार हो जिसमें वे अपने मूल अधिकारों को प्राप्त कर सके।
  • इसके अलावा इस नई नीति में प्रमुखता से जिन क्षेत्रों को स्थान दिया गया है उसमें स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पोषण है।
  • इस नीति की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:-
    (i) खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सहित स्वास्थ्य-इसके तहत महिलाओं के प्रजनन अधिकारों पर फोकस किया गया है और परिवार नियोजन योजनाओं के दायरे में पुरुषों को भी रखा गया है। इसके तहत किशोरावस्था के दौरान पोषण स्वच्छता, स्वास्थ्य बीमा योजना, इत्यादि शामिल है।
    (ii) शिक्षा-इसके अंतर्गत किशोरावस्था वाली लड़कियों को प्राथमिक-पूर्व शिक्षा पर ध्यान दिया गया है।
    (iii) आर्थिक उपाय-इसके तहत महिलाओं के प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए व्यवस्था की जाएगी।
    (iv) शासन एवं निर्णय करने में महिलाओं की भूमिका-इसके तहत राजनीति, प्रशासन, लोकसेवा और कॉर्पोरेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना।
    (v) महिलाओं के खिलाफ हिंसा-इसके तहत नियमों और कानूनों के जरिए महिलाओं के खिलाफ हर प्रकार की हिंसा रोकना, बाल लिंग अनुपात सुधारना तथा मानव तस्करी को रोकना इत्यादि शामिल है।
    (vi) पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन-इसके तहत ग्रामीण घरों में महिलाओं के लिए पर्यावरण अनुकूल, नवीकरणीय, गैर पारंपरिक ऊर्जा, हरित ऊर्जा संसाधनों को प्रोत्साहन देना शामिल है।
  • इस नीति के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित साइबर स्पेस बनाना, संविधान के प्रावधानों के तहत व्यक्तिगत और पारंपरिक नियमों की समीक्षा भी करने का प्रावधान है।
  • वैवाहिक दुष्कर्म को अपराध की श्रेणी में रखने की भी समीक्षा की जाएगी ताकि महिलाओं के मानवाधिकारों की सुरक्षा हो सके।
  • इसके साथ ही इस नीति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं की उद्यमशीलता के संवर्धन के लिए ईको-प्रणाली बनाना।
  • इस नीति के तहत कार्यस्थलों को महिलाओं के अनुकूल बनाने, कार्य अवधि को लचीला बनाने, मातृत्व अवकाश बढ़ाने, कार्यस्थलों में बच्चों के लिए क्रेच का प्रावधान करने के जरिए महिलाओं को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://wcd.nic.in/sites/default/files/draft%20national%20policy%20for%20women%202016.pdf
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=51994