राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

ICAR Institutes and KVKs celebrates Mahila Kisan Diwas

प्रश्न-‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 अक्टूबर
(b) 12 अक्टूबर
(c) 13 अक्टूबर
(d) 10 अक्टूबर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 अक्टूबर, 2018 को देशभर के समस्त कृषि विश्वविद्यालयों, संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ मनाया गया।
  • इस दिवस का उद्देश्य कृषि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है।




  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष ‘15 अक्टूबर’ को इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था।
  • कृषि में महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 1996 में भुवनेश्वर (ओडिशा) में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय कृषिरत महिला संस्थान (ICAR: Central Institute for Women in Agriculture) की स्थापना की थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.icar.org.in/content/icar-institutes-and-kvks-celebrates-mahila-kisan-diwas