राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के अंतर्गत कार्य करने हेतु उत्कृष्टता केंद्रों को मान्यता

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा संस्थान राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) के तहत उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है?
(a) आईआईटी, बॉम्बे (b) आईआईटी, मद्रास
(c) आईआईटी, हैदराबाद (d) एनएफटीडीसी, हैदराबाद
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 जुलाई, 2025 को खान मंत्रालय ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) के अंतर्गत चार आईआईटी और तीन अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं सहित सात संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के रूप में मान्यता प्रदान की।
  • इस निर्णय को परियोजना अनुमोदन एवं सलाहकार समिति (पीएएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसकी सह-अध्यक्षता वी.एल. कांता राव (सचिव, खान मंत्रालय) एवं प्रो. अभय करंदीकर (सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग) ने की।
  • ये उत्कृष्टता केंद्र महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता को मजबूत और उन्‍नत करने के लिए नवीन और परिवर्तनकारी अनुसंधान करेंगे।
  • इन उत्कृष्टता केंद्रों को विभिन्‍न सरकारी अनुसंधान एवं विकास योजनाओं, उद्योग और उद्यम निवेशकों द्वारा परियोजना के आधार पर वित्त पोषित किया जाएगा।
    ० एनसीएमएम के तहत उत्कृष्टता केंद्रों (सीओईएस) के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थानों/प्रयोगशालाओं के नाम –
    . आईआईटी, बॉम्बे
    . आईआईटी, हैदराबाद
    . आईआईटी – आईएसएम धनबाद
    . आईआईटी, रुड़की
    . सीएसआईआर – आईएमएमटी, भुवनेश्वर
    . सीएसआईआर – एनएमएल, जमशेदपुर
    . एनएफटीडीसी, हैदराबाद

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2151406