राष्ट्रीय मतदाता दिवस

प्रश्न-‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 21 जनवरी
(b) 25 जनवरी
(c) 24 जनवरी
(d) 22 जनवरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day: NVD) प्रति वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।
  • 25 जनवरी, 2015 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश में 5वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) का आयोजन किया गया।
  • मुख्य समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन सभागार में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने की।
  • उल्लेखनीय है कि 5वें ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का विषय (Theme): ‘सरल पंजीकरण, सरल सुधार (Easy Registration, Easy Correction) है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2011 में 25 जनवरी को चुनाव आयोग की स्थापना (1950 में स्थापित) दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का शुभारंभ किया था।
  • गौरतलब है कि मतदाताओं द्वारा चुनावी प्रक्रिया में प्रभावी रूप से भाग लेने तथा इसके लिए मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://eci.nic.in/eci_main1/current/NVDMessageforDD_23012015.pdf
http://eci.nic.in/eci_main1/nvd.aspx
http://eci.nic.in/eci_main1/current/Press%20Note%20110001.pdf