राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2014

National Geoscience Awards – 2014

प्रश्न-अभी हाल में ही प्रदान किए गये राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार-2014 में उत्कृष्टता पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(a) प्रो. अशोक कुमार सिंघवी
(b) डॉ. मुदुरु लछाना डोरा
(c) कौशिक राजवंशी
(d) डॉ. इन्द्र शेखर सेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 05 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2014 प्रदान किए।
  • पुरस्कार विजेताओं के बारे में जानकारी इस प्रकार है-
  • प्रो.अशोक कुमार सिंघवी को उत्कृष्टता पुरस्कार (Award For Excellence) प्रदान किया गया।
  • डॉ. मुदुरू लछाना डोरा, विश्वजीत लेंका, सय्यद एजाज अहमद और हेमराज सूर्यवंशी को खनिज खोज और अन्वेषण के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • विजय वी. मुगल, ललित खासदेव और कौशिक राजवंशी को कोयला, लिग्नाइट और कोल-बेड मीथेन की खोज और अन्वेषण के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • डॉ. अभिजीत मुखर्जी को भूजल अन्वेषण, सत्येंद्र कुमार सिंह और प्रो. अरविन्द कुमार मिश्रा को खनन प्रौद्योगिकी के लिए पुरस्कार दिया गया।
  • श्रीनिवास तुमुऌ, डॉ. स्वाती मोहंती को खनिज धातु शोधन (Mineral Beneficiation) और डॉ. खनीन्द्र पाठक को सतत खनिज विकास के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • डॉ. देवाशीश उपाध्याय, डॉ. प्रशान्त सान्याल, डॉ. राजीव पटनायक को मौलिक भूविज्ञान तथा मिलिंद वी. घकते, गौतम साहा, राष्ट्रपाल एच. चावहान, प्रशांत तुकाराम इलामकर को व्यावहारिक भूगर्भशास्त्र के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • डॉ. सीमान्चल पधे, डॉ. संदीप कुमार गुप्ता को भू-भौतिकी/व्यावहारिक भू-भौतिकी तथा डॉ. नथानी बसवैया को भू-पर्यावरण अध्ययन के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • डॉ. बालाकृष्णन नायर टी.एम, डॉ. फ्रांसिस पी.ए.,डॉ. हरिकुमार आर. संध्या के.जी. को समुद्र विज्ञान एवं समुद्री भूविज्ञान के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • डॉ. वेंकटेसन, एम.अरुल मुथीह, डॉ. के.पी. कृष्णन, बी. केसवकुमार को ग्लेशियरों के आंतरिक गतिशीलता और प्रभावों के अध्ययन (Glaciology) एवं आर्कटिक और अंटार्कटिक अनुसंधान के लिए पुरस्कृत किया गया।
  • डॉ. इन्द्र शेखर सेन को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
  • ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार का नाम पहले राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार था।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1966 में खान मंत्रालय ने वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138583
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2016/apr/p20164501.pdf