राष्ट्रीय बालिका दिवस

Nation Celebrates the National Girl Child Day

प्रश्न-राष्ट्रीय बालिका दिवस कब कनाया जाता है?
(a) 25 जनवरी
(b) 23 जनवरी
(c) 24 जनवरी
(d) 22 जनवरी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी‚ 2021 को देश-भर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ (National Girl Child Day) मनाया गया।
  • यह दिवस महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल है।
  • उद्देश्य-देश की बालिकाओं को हर सहयोग और अवसर उपलब्ध कराना।
  • इसका लक्ष्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने और बालिकाओं की शिक्षा‚ उनके स्वास्थ्य व पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना भी है।
  • यह दिवस पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया था।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रति वर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1691891