प्रश्न – 24 जनवरी‚ 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया गया। पहली बार यह दिवस कब मनाया गया था?
(a) वर्ष 2014 (b) वर्ष 2008
(c) वर्ष 2005 (d) वर्ष 2010
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जनवरी‚ 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ (National Girl Child Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-देश की बालिकाओं को सहयोग और पुरुषों के समान अवसर उपलब्ध कराना।
- यह दिवस महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है।
- इसका लक्ष्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने और बालिकाओं की शिक्षा उनके स्वास्थ्य व पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना भी है।
- यह दिवस पहली बार वर्ष 2008 में मनाया गया।
- गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…