राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन‚

प्रश्न – 23 जून‚ 2022 को राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a) पुणे
(b) नागपुर
(c) नई दिल्ली
(d) जालंधर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • इस सम्मेलन का आयोजन खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने‚ अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए किया गया था।
  • सम्मेलन में अपने उद्‌घाटन भाषण में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि देश में मोटे अनाज का उत्पादन वर्ष 2020-21 में बढ़कर 17.96 मिलियन टन हो गया है।
  • जो वर्ष 2015-16 में 14.52 मिलियन टन था।
  • बाजरा (मोती बाजरा) का उत्पादन भी इसी अवधि में बढ़कर 10.86 मिलियन टन हो गया है।
  • वर्ष 2023 ‘बाजरा का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ होगा।
  • भारत में प्रमुख बाजरा उत्पादक राज्यों में हरियाणा‚ उत्तर प्रदेश‚ छत्तीसगढ़‚ गुजरात‚ राजस्थान‚ मध्य प्रदेश‚ महाराष्ट्र‚ आंध्र प्रदेश‚ कर्नाटक‚ तमिलनाडु‚ तेलंगाना शामिल हैं।
  • भारत अब विश्व में बाजरा का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1836530