राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 जुलाई
(b) 23 जुलाई
(c) 22 जुलाई
(d) 20 जुलाई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 जुलाई‚ 2026 को देशभर में ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ (National Broadcasting Day) मनाया गया।
  • वर्ष 1927 में इसी दिन बॉम्बे स्टेशन से पहला रेडियो प्रसारण किया गया था।
  • तब इस स्टेशन का स्वामित्व एक निजी कंपनी के पास था‚ जिसका नाम (इंडियन ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी) था।
  • 1 अप्रैल‚ 1930 को सरकार ने प्रसारण को अपने नियंत्रण में ले लिया तथा इसका नाम बदलकर इंडियन स्टेट ब्रॉडकॉस्टिंग सर्विस (ISBS) कर दिया।
  • बाद में 8 जून‚ 1936 को इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
  • ऑल इंडिया रेडियों को 1957 के बाद से ‘आकाशवाणी’ के नाम से जाना जाता है।
  • यह विश्व में सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रसारण संगठन है।
  • इसका आदर्श वाक्य है-‘बहुजन हिताय:‚ बहुजन सुखाय’।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/today-is-national-broadcasting-day

https://ddnews.gov.in/national-broadcasting-day-a-day-to-commemorate-the-evolution-of-the-countrys-broadcasting-landscape