प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 जुलाई
(b) 23 जुलाई
(c) 22 जुलाई
(d) 20 जुलाई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई‚ 2025 को देशभर में ‘राष्ट्रीय प्रसारण दिवस’ (National Broadcasting Day) मनाया गया।
- वर्ष 1927 में इसी दिन बॉम्बे स्टेशन से पहला रेडियो प्रसारण किया गया था।
- तब इस स्टेशन का स्वामित्व एक निजी कंपनी के पास था‚ जिसका नाम (इंडियन ब्रॉडकॉस्टिंग कंपनी) था।
- 1 अप्रैल‚ 1930 को सरकार ने प्रसारण को अपने नियंत्रण में ले लिया तथा इसका नाम बदलकर इंडियन स्टेट ब्रॉडकॉस्टिंग सर्विस (ISBS) कर दिया।
- बाद में 8 जून‚ 1936 को इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
- ऑल इंडिया रेडियों को 1957 के बाद से ‘आकाशवाणी’ के नाम से जाना जाता है।
- यह विश्व में सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रसारण संगठन है।
- इसका आदर्श वाक्य है-‘बहुजन हिताय:‚ बहुजन सुखाय’।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2147588
https://www.newsonair.gov.in/today-is-national-broadcasting-day