राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के नए अध्यक्ष

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 18 मार्च, 2026 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता साध्वी निरंजन ज्योति राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया
  2. अगस्त, 2018 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित 123वां संशोधन विधेयक, 2017 लोक सभा में पारित होने के पश्चात इस आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 18 मार्च, 2026 को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता साध्वी निरंजन ज्योति राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया
  • साध्वी निरंजन ज्योति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में मंत्री रही हैं।
  • उन्हें 2014 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया गया था।
  • वर्ष 2019 में दूसरी बार सरकार बनने पर साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • वर्ष 2021 में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (राज्य मंत्री) की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।
  • वे फतेहपुर से सांसद रहीं।
  • वर्ष 2012 में उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
  • ज्ञातव्य है कि अगस्त, 2018 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित 123वां संशोधन विधेयक, 2017 लोक सभा में पारित होने के पश्चात आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था।
  • गौरतलब है कि इस आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/sadhvi-niranjan-jyoti-appointed-chairperson-of-national-commission-for-backward-classes-assumes-charge

https://www.ncbc.nic.in/User_Panel/UserView.aspx?TypeID=1025