प्रश्न-27 अक्टूबर‚ 2021 को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबंद्ध खेल संस्थान के बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के दौरान नियोजित बहुआयामी गतिविधियों के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस अभियान के दौरान यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर आल्पस पर्वतमाला के माउंट ब्लैक पर चढ़ाई की जाएगी।
(b) आल्पस पर्वत से इंग्लिश चैनल तक लगभग 1,000 किमी. की माउंटेन टेरेन बाइकिंग होगी।
(c) स्कूबा प्रशिक्षकों द्वारा इंग्लिश चैनल को तैर कर पार किया जाएगा।
(d) द्वितीय विश्व युद्ध के प्रसिद्ध नॉरमैंडी लैंडिंग जोन में 10,000 से 15,000 फीट तक पैराजंपिंग की जाएगी।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 27 अक्टूबर‚ 2021 को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबंध खेल संस्थान के बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान का यह दल नवंबर‚ 2021 में फ्रांस के जनरल एरिया चामोनिक्स में इस अभियान का संचालन करेगा।
- चोमोनिक्स को यूरोप की साहसिक राजधानी माना जाता है।
- इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान के निदेशक कर्नल सरफराज सिंह कर रहे हैं।
- सरकार के ‘आजादी का अमृत महोत्सव विषय के अनुरूप इस अभियान का उद्देश्य जल‚ थल‚ नभ के क्षेत्र में भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान के संचालन द्वारा देश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के समग्र उद्देश्य के साथ स्वतंत्रता के 75 वर्षों का उत्सव मनाने का लक्ष्य है।
- यह संस्थान तीनों क्षेत्रों (जल‚ थल और नभ) में संस्थान के गतिशील कौशल और साहसिक विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेगा।
- इस अभियान के दौरान बहुआयामी गतिविधियां विभिन्न स्थानों यथा-आल्पस पर्वत‚ चामोनिक्स‚ नॉरमैंडी और इंग्लिश चैनल में संचालित की जाएंगी।
- अभियान के दौरान नियोजित बहुआयामी गतिविधियां निम्नलिखित हैं-
- यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर आल्पस पर्वतमाला के माउंट ब्लैक पर चढ़ाई।
- आल्पस के घाटी तल के पास बहुस्तरीय पैराग्लाइडिंग की शुरुआत।
- आल्पस पर्वत से इंग्लिश-चैनल तक लगभग 1000 किमी. की माउंटेन टेरेन बाइकिंग।
- स्कूबा प्रशिक्षकों द्वारा इंग्लिश चैनल में 40 मीटर की गहराई तक स्कूबा डाइविंग।
- द्वितीय विश्वयुद्ध के प्रसिद्ध नॉरमैंडी लैंडिंग जोन में 10,000 से 15,000 फीट तक पैराजंपिंग।
- इन सभी गतिविधियों के दौरान जल‚ थल या नभ में तिरंगा फहराने के साथ ही तीन रंगों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
- वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में वर्ष 2013 में अरुणाचल प्रदेश के दिरंग में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान की स्थापना की गई थी।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस संस्थान के अध्यक्ष और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष हैं।
- यह देश का एकमात्र संस्थान है‚ जिसे तीनों क्षेत्रों अर्थात जल‚ थल और नभ में साहसिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण कराना अनिवार्य है।
- विगत 5 वर्षों के दौरान इस संस्थान ने माउंट एवरेस्ट अभियान‚ माउंट त्रिशूल‚ माउंट कुन‚ माउंट गोरिचने‚ माउंट कैंटो-6 और विभिन्न अन्य पर्वत चोटियों सहित अनेक अभियानों का संचालन किया।
- इस संस्थान की साइक्लिंग टीम ने वर्ष 2019-20 में चार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों म्यांमार‚ थाईलैंड‚ मलेशिया और सिंगापुर के लिए मोटर बाइक अभियान चलाया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…