राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

प्रश्न-‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 नवंबर
(b) 24 नवंबर
(c) 23 नवंबर
(d) 20 नवंबर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 26 नवंबर, 2019 को देशभर में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्म दिवस को इस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पहली बार यह दिवस इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) द्वारा 26 नवंबर, 2014 को मनाया गया था।
  • गौरतलब है कि 1 जून को विश्वभर में ‘विश्व दुग्ध दिवस’ (World Milk Day) मनाया जाता है।
  • भारत विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश है।
  • इसके बाद यूएसए चीन, पाकिस्तान और ब्राजील का स्थान है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/agriculture/national-milk-day-and-the-man-who-made-it-possible/articleshow/72190879.cms