राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत विशेष फाइबर और जियोटेक्सटाइल के क्षेत्र में अहम परियोजनाओं को मंजूरी

प्रश्न-17 जनवरी‚ 2022 को कपड़ा मंत्रालय ने प्रमुख कार्यक्रम राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत विशेष फाइबर और जियोटेक्सटाइल क्षेत्रों में कितनी महत्वपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है?
(a) 25
(b) 20
(c) 15
(d) 11
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 जनवरी‚ 2022 को कपड़ा मंत्रालय ने प्रमुख कार्यक्रम राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के तहत विशेष फाइबर और जियोटेक्सटाइल क्षेत्रों में 20 महत्वपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की।
  • इन परियोजनाओं की लागत राशि 30 करोड़ रुपये है।
  • इन 20 अनुसंधान परियोजनाओं में 16 परियोजनाएं विशेष फाइबर क्षेत्र से संबंधित हैं‚ जिनमें स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की 5 परियोजनाएं‚ औद्योगिक एवं रक्षात्मक क्षेत्र की 4 परियोजनाएं‚ ऊर्जा भंडारण की 3, कपड़ा अपशिष्ट रिसाइक्लिंग की 3 और कृषि क्षेत्र की 1 परियोजना शामिल है।
  • शेष 4 परियोजनाएं जियोटेक्सटाइल (अवसंरचना) क्षेत्र से संबंधित हैं।
  • इससे पूर्व कपड़ा मंत्रालय द्वारा 26 मार्च‚ 2021 को 78.60 करोड़ रुपये की 11 अनुसंधान परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1790539