राष्ट्रीय डेंगू दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 13 मई (b) 9 मई
(c) 16 मई (d) 18 मई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 मई, 2026 को देशभर में ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ (National Dengue Day) मनाया गया।
  • इसका मुख्य विषय है -“डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांच करें, साफ करें और ढकें”
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता प्रसारित करना, निवारक कार्यवाही की पहल और रोग के संचारण वाले मौसम के समाप्त होने तक डेंगू को नियंत्रित करना है।
  • डेंगू के बारे में —
  • यह मच्छर के काटने से प्रसारित होने वाला एक सामान्य वायरस रोग है।
  • यह एडीज एजिप्टी मच्छर के माध्यम से संचारित होता है।
  • इसमें बुखार के कारण प्लेटलेट्‌स तेजी से गिरने लगते हैं।
  • इसका एक रूप क्लासिक डेंगू बुखार होता है‚ जिसे हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जाता है।
  • इसका दूसरा रूप डेंगू हैमरेज ज्वर यानि कि रक्तस्रावी डेंगू बुखार होता है।
  • इस रोग से अफ्रीका‚ दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र अत्यधिक प्रभावित हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/national-dengue-day-2026-community-participation-for-dengue-control-check-clean-and-cover